ललितपुर

 हड्डी की तकलीफ को नजरअंदाज न करें : डा.ए.के.दिवाकर

आनंदपुर निशुल्क हड्डी रोग निवारण शिविर में लाभान्वित हुये हजारों मरीज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। श्रीआनंदपुर साहिब अशोकनगर में एक विशाल त्रिदिवसीय हड्डी रोग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ललितपुर सहित संचेती अस्पताल पुणे, सर गंगाराम अस्पताल नई दिल्ली के अलावा गवालियर, मुंबई और इन्दौर से आये चिकित्सा विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण कर परामर्श दिया और उनका उपचार भी किया। इस दौरान हजारों मरीजों ने शिविर का लाभ लिया। सिंगापुर से आये डा.कमल बोस ने भी अपनी सेवाएं दीं। इस विशाल निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में ललितपुर के वरिष्ठ हड्डी रोग सर्जन डा.ए.के. दिवाकर, डा.आकाश खैरा सहित अनेक विशेषज्ञों ने भी अपनी नि:शुल्क सेवाऐं दीं। इस शिविर के पहले दिन 2250 मरीजों का पंजीयन हुआ, दूसरे दिन 550 और तीसरे दिन अनेक मरीजों के परीक्षण किये गये। शिविर में हड्डी रोग के एक सैकड़ा से अधिक मरीजों को चिन्हित कर उनके ऑपरेशन किये गये। खास चिकित्सा विशेषज्ञों में ललितपुर के डा.ए.के. दिवाकर व डा.आकाश खैरा के अलावा सिंगापुर के डा.कमल बोस, डा.धु्रवांश प्रकाश, डा.कृष्णकान्त, डा.ललित शर्मा, डा.विवेक सोढ़ाई, डा.अभिषेक कोठारी, डा.राहुल जासयवाल, डा.अमोघ बाजी, डा.सोहम कर्नावत, डा.ओमकार अवाले, डा.वारिद अल्ताफ, डा.महेश, डा.अथर्व देवोकर, डा.अरुणा अरोरा, डा.यश मुधाले आदि शामिल रहे। चिकित्सा विशेषज्ञों ने मरीजों को विशेषज्ञ सुविधाऐं दीं और उनका परीक्षण, जांच, परामर्श व उपचार किया, जिससे हजारों मरीजों को लाभ मिला। शिविर के समापन पर आयोजकों ने इन चिकित्सा विशेषज्ञों को सम्मानित किया।
इनका कहना है-
इस शिविर में हड्डी रोग के टेढ़ेमेढे पांव, बिगड़े पुराने मामले, विकलांगता के गरीब मरीजों का परीक्षण कर मैंने कई ऑपरेशन किये हैं। जिससे दूर दराज से आये मरीजों को काफी लाभ मिला है। संक्रमण के भी जटिल मरीजों का इलाज निशुल्क किया गया है।
डा.आकाश खैरा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ सर्जन ललितपुर।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button