अमरोहा

अमरोहा में अधिवक्ता से 50 हजार की ठगी

RTO चालान ऐप लिंक के जरिए साइबर ठगों ने बनाया निशाना,अपर पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जिले में साइबर ठगी का एक नया मामला सामने आया है। मंडी धनौरा क्षेत्र के नादनौर माफी गांव निवासी अधिवक्ता नेम सिंह साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठगों ने उन्हें ‘RTO चालान ऐप’ के नाम पर झांसा देकर उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए।
जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता नेम सिंह को एक व्हाट्सएप ग्रुप पर ‘RTO चालान ऐप’ का लिंक भेजा गया था। जैसे ही उन्होंने लिंक खोला, उनसे आधार नंबर दर्ज करने को कहा गया। विवरण दर्ज करते ही उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये की राशि निकाल ली गई।
इस घटना के बाद पीड़ित अधिवक्ता ने अपने साथी अधिवक्ताओं के साथ मिलकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। उन्होंने साइबर ठगों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता नेम सिंह का कहना है कि साइबर ठग सरकारी विभागों के नाम का दुरुपयोग कर आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने इस तरह की ठगी पर तुरंत रोक लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि इस प्रकरण के संबंध में मंडी धनौरा थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button