पाकुड़

प्रभात फेरी, साइकिलिंग, मैराथन दौड़ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन

Prabhat Ferry, Cycling, Marathon Race and Cultural Program will be organized

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। 79 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन शहर के रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में किया जायेगा। राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने को लेकर मंगलवार को इसकी रूपरेखा तैयार की गई। समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिया। पदाधिकारियों को सौंपी गई अलग – अलग जिम्मेवारी। मुख्य समारोह स्थल रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में साफ सफाई कार्य, रंग–रोगन का कार्य, मुख्य समारोह स्थल की घेराबंदी, बैठने की व्यवस्था, झंडा/झंडोतोलन की तैयारी आदि को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को अलग–अलग जिम्मेवारी दी गई। ससमय इन कार्यों को सुनिश्चित करने के लिए पर्येवेक्षण तथा निरीक्षण से सम्बन्धित कार्य हेतु पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिये गये दायित्वों का ससमय निर्वहन करने का निर्देश दिया। कहा कि, यह राष्ट्रीय पर्व है एवं इसमें किसी भी तरह की कोई चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में निर्णय लिया गया है कि आगामी 10 अगस्त पूर्वाह्न 07.00 बजे से परेड का पूर्वाभ्यास मुख्य समारोह स्थल पर होगा। परेड में जिला पुलिस के दो प्लाटून, गृह रक्षा वाहिनी का एक प्लाटून के अतिरिक्त जिले के अन्य 17 विद्यालयों के छात्र- छात्राएं तथा पाकुड़ राज उच्च विद्यालय एवं डीएवी पब्लिक स्कूल के एनसीसी की टुकड़ी भी परेड में भाग लेगी। वहीं 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण करेंगे। बैठक में मुख्य अतिथि के स्काट, नगर का साज सजावट, आमंत्रण कार्ड का मुद्रण एवं वितरण, विधि व्यवस्था संधारण समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा हुई और जरूरी दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। जिला मुख्यालय की साफ – सफाई को सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद, प्रशासक को जरूरी निर्देश दिया गया। इस बार 13 अगस्त को साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 14 अगस्त को मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। केकेएम कालेज पाकुड़ में सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों को 14 अगस्त को उनके आवास जाकर शॉल/मिष्ठान्न प्रदान कर सम्मानित किया जाए। साथ ही, वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई एवं माल्यार्पण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी ।ध्वजारोहण का निर्धारित समय*
उपायुक्त का आवासीय कार्यालय में पूर्वाह्न 08:05 बजे, रानी ज्योतिर्मयी स्टेडियम में पूर्वाह्न 09:05 बजे,
समाहरणालय पाकुड़ 10:00 बजे पूर्वाहन,
जिला परिषद कार्यालय 10:25 बजे पूर्वाहन,
अनुमंडल कार्यालय पाकुड़ में 11:00 बजे पूर्वाहन, रेड क्रास सोसाईटी में 11:20 बजे पूर्वाह्न,, पुलिस लाइन पाकुड़ 11:30 बजे पूर्वाहन।
मौके पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला परिषद अध्यक्ष जुली खिष्टमनी हेम्ब्रम, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी,जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक,भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार, पाकुड़ एसडीपीओ डीएन आजाद, महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक कुमार भगत, जिला परिषद सदस्य समेत जिला के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button