अमरोहा

अमरोहा में चकबंदी लेखपाल रंगे हाथों गिरफ्तार

किसान से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को अमरोहा में एक बड़ी कार्रवाई की। टीम ने चकबंदी विभाग के लेखपाल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी लेखपाल की पहचान मुजफ्फरनगर के मुडभर गांव निवासी उत्तम बालियान के रूप में हुई है। वह पिछले पांच साल से हसनपुर तहसील में तैनात था। गिरफ्तारी अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के जोया मार्ग स्थित पंडित दीनदयाल नगर से की गई।मामला गांव बंसी वाला मेहरपुर निवासी चरन सिंह की शिकायत पर सामने आया। चरन सिंह की मां के नाम की जमीन को एक जगह करने की आपत्ति समाप्त करने के लिए लेखपाल ने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की।
टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया
शिकायत की जांच सही पाए जाने के बाद टीम ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने किसान से पैसे लिए, टीम ने मौके पर छापा मारकर उसे पकड़ लिया। टीम ने उसके कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
एंटी करप्शन टीम के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि वह किसानों के कार्य निस्तारण के बदले रिश्वत की मांग करता था। मामले की जांच जारी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button