मुरादाबाद

महिला को संतान न होने पर मारपीट कर घर से निकाला,मुकदमा दर्ज

छजलैट थाना क्षेत्र के मिलक चंगेरी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया

एनपीटी मुरादाबाद ब्यूरो

मुरादाबाद। छजलैट थाना क्षेत्र के मिलक चंगेरी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और सुसराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले को जांच शुरू कर दी है।

दरअसल मामला मिलक चंगेरी गांव का है। यहां रहने वाले ओमवीर सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी अब से पांच वर्ष पूर्व मनोज पुत्र वीर सिंह निवासी अहमदनगर जनपद अमरोहा के साथ की थी। शादी में ओमवीर सिंह ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज भी दिया था। जिससे सुसराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी करीब 5 वर्ष पहले हुई थी। शादी में मेरे पिता ने काफी दान दहेज दिया था,मगर कुछ समय बाद से ही महिला का पति व सास सुसर,ननद सोनी इनका एक रिश्तेदार रोमी दहेज के लिए मार पीट करते थे, और दहेज में पांच लाख रुपए की मांग करते आ रहे हैं। पीड़िता ने आगे बताया कि शादी के पांच साल बाद भी उसको कोई संतान नहीं हुई। इसलिए ये लोग रोज प्रताड़ना देते हैं। सुसर वीर सिंह गंदी नजरों से देखता है। पूर्व में भी कई बार वह अश्लील हरकतें कर चुका है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं थानाध्यक्ष छजलैट विजेंद्र राठी ने बताया कि एक महिला अपनी शिकायत लेकर थाने आई थी। उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button