सिंगरौली
स्पा सेंटर पर हुई कार्रवाई, कई संचालक ताला बंद कर हुए फ़रार
गली-गली, चौराहों पर खुले स्पा सेंटर्स पर पुलिस की छापेमारी, कई सील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले में लंबे समय से संदेह के घेरे में चल रहे स्पा सेंटरों पर आखिरकार पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की है। शनिवार देर रात नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित हो रहे दर्जनों स्पा सेंटरों पर में से एक जगह छापेमारी की गई। इस दौरान कई बाक़ी के स्पा सेंटरों के संचालक भनक लगने पर ताला लगा भाग खड़े हुए। जब मौक़े का मुआयना किया गया तो जिले के कई स्पा सेंटरों में ताले लटके मिले।
विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लंबे समय से सिंगरौली शहर के विभिन्न क्षेत्रों—चौराहों, प्रमुख सड़कों, और गली-मोहल्लों में खुले स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय मीडिया और जागरूक नागरिकों द्वारा लगातार इन गतिविधियों के खिलाफ खबरें प्रकाशित की जा रही थीं। खबरों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस प्रशासन ने विशेष रणनीति के तहत यह कार्रवाई अंजाम दी।
कई स्पा संचालक मौके से फरार
छापेमारी की भनक लगते ही कुछ स्पा सेंटरों के संचालक और कर्मचारी मौके से फरार हो गए। आप को बता दे आये दिन शहर में स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। छापेमारी की जानकारी लगते है लगभग सभी स्पा सेण्टर संचालक ताला बंद कर धंधे को बंद कर दिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक ने दिए कड़े निर्देश
नगर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अनैतिक गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी स्पा सेंटर संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे तत्काल प्रभाव से अपनी गतिविधियां बंद करें। यदि भविष्य में किसी स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियों की पुष्टि होती है, तो संचालक के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि यह कार्रवाई केवल शुरुआत है। जिले भर में ऐसे तमाम स्पा सेंटरों की सूची तैयार की जा रही है, जो संदेह के दायरे में हैं। अगली कार्रवाई और भी सख्त होगी, और इसमें होटल, लॉज, और गेस्ट हाउसों को भी जांच के दायरे में लाया जाएगा।
जनता ने किया स्वागत
पुलिस की इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है। वर्षों से रहवासी इन स्पा सेंटरों को लेकर चिंतित थे, खासकर जब ये सेंटर रिहायशी इलाकों, स्कूल-कॉलेज के आसपास, और मुख्य मार्गों पर खुलेआम चल रहे थे सिंगरौली में पुलिस की यह कार्रवाई साफ संकेत देती है कि प्रशासन अब अनैतिक गतिविधियों पर पूरी तरह से शिकंजा कसने के मूड में है। स्पा सेंटरों के नाम पर चल रही गोरखधंधे अब नहीं चल पाएंगे। फिलहाल सभी की निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।



