खैरथल

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया अन्त्योदय संबल पखवाड़ा शिविर हरसौली का निरीक्षण

हरसोली में दस वर्षों से लंबित सामाजिक विवाद का हुआ समाधान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल तिजारा पं. दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत बुधवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने उपखंड कोटकासिम की ग्राम पंचायत हरसौली में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का अवलोकन कर प्रदान की जा रही विभिन्न सेवाओं और वस्तुस्थिति की जानकारी शिविर एवं स्टॉल प्रभारी से ली और लाभार्थियों से संवाद कर फीडबैक भी लिया।
उन्होंने अधिकारियों और कार्मिकों  को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार और सरकार की मंशानुरूप लाभ प्रदान करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि पखवाड़े का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने राजस्व विभाग को आवंटित कार्यों, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बीपीएल परिवारों के बैंक सत्यापन, आवेदन प्राप्ति और सर्वे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एनएफएसए अंतर्गत लंबित प्रकरणों के निस्तारण, आधार सीडिंग, ई के वाईसी, पीएचईडी विभाग को टंकियों की साफ सफाई एवं लीकेज की मरम्मत करने को कहा एवं लंबित कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने उपस्थित ग्रामजनों से अपील की कि शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और पात्रतानुसार सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
हरसोली में दस वर्षों से लंबित सामाजिक विवाद का हुआ समाधान
पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम हरसोली में आयोजित जनसेवा शिविर ने एक दशक पुराने सामाजिक विवाद को सफलतापूर्वक सुलझाकर सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।
हरसोली गांव के वार्ड नंबर 1 नाथवाला जोहड़ क्षेत्र में स्थित एक मंदिर का पुनर्निर्माण कई वर्षों से रुका हुआ था। मंदिर परिसर में बने एक शौचालय के कुण्डे को लेकर समाज के दो पक्षों में विवाद चल रहा था, जिसके कारण धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार का कार्य अटका हुआ था।
शिविर में हुई समझाइश बैठक में दोनों पक्षों उपस्थित हुए,  इस दौरान चरण मिह पुत्र राकेश मेघवाल ने शपथपूर्वक यह घोषणा की कि वे मंदिर पुनर्निर्माण से पूर्व स्वयं शौचालय का कुण्डा हटाएंगे और यदि 15 दिनों में ऐसा नहीं किया गया तो प्रशासन को कार्यवाही करने की अनुमति होगी। वहीं देवेंद्र कुमार पुत्र महेंद्र मेघवाल ने भी शपथपूर्वक कहा कि उन्हें मंदिर पुनर्निर्माण के लिए कुण्डा हटाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है।
इस समझौते के साथ ही 10 वर्षों से रुकी हुई सामाजिक प्रक्रिया को गति मिली और पूरे गांव में संतोष व सौहार्द का माहौल बना। अब मंदिर का पुनर्निर्माण समाज के सहयोग से शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।
26 को यहां लगेंगे शिविर
26 जून को उपखंड किशनगढ़ बास में घासोली एंव खानपुर मेवान, उपखंड कोटकासिम में बघेरी खुर्द एंव नांगल सालिया, उपखंड मुंडावर में करनीकोट, ततारपुर एवं शामदा, उपखंड टपूकड़ा में मसीत एवं खिदरपुर, उपखंड तिजारा में राईखेड़ा एवं हिंगवाहेडा  में कैंप आयोजित किए जाएंगे। शिवरो का आयोजन प्रातः 9:30 बजे से सांय 5:30 बजे तक किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button