राजनीतिराष्ट्रीयलखनऊ

उत्तर प्रदेश चुनाव से ठीक पहले क्या बड़ा होने वाला है

सौरव दास ने सीएम योगी का नाम लेकर कौन सा तहलका मचाने वाला दावा कर दिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम काटे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है। इस पर नेता सौरव दास ने दावा किया कि यह दिल्ली और लखनऊ के बीच आंतरिक खींचतान का संकेत है। उनके अनुसार, योगी की बढ़ती लोकप्रियता के कारण केंद्र और राज्य सरकार में टकराव बढ़ रहा है।
उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के दौरान वोट काटे जाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान ने सूबे का सियासी पारा चढ़ा दिया है। इस मुद्दे पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के नेता सौरव दास ने एक बड़ा दावा करते हुए 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य में किसी बड़े सियासी उलटफेर की ओर इशारा किया है। सीएम योगी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दास ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम साफ संकेत देता है कि दिल्ली (केंद्रीय नेतृत्व) और लखनऊ (राज्य सरकार) के रिश्ते सामान्य नहीं हैं और दोनों के बीच आंतरिक खींचतान चरम पर है।
सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि यूपी सरकार और केंद्र के बीच एक टकराव पनप रहा है। राजनीतिक हलकों में यह बात जगजाहिर है कि शाह, योगी को कुछ खास पसंद नहीं करते। और योगी की तरफ से भी यही भावना है। अब यह असुरक्षा की भावना सार्वजनिक रूप से सामने आ रही है। यूपी में योगी काफी लोकप्रिय हैं, जो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए एक चुनौती बन गए हैं। इसलिए उन्हें काबू में रखने के लिए केंद्र के इशारे पर यूपी सरकार में कई लोगों की नियुक्तियां की गई हैं। यही वजह है कि आप देखते हैं कि बीजेपी शासित अन्य राज्यों में भी प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने ऐसे अनजान लोगों को मुख्यमंत्री बनाया है जो उनके वफादार हैं। अब हम देख रहे हैं कि बीजेपी के ही एक मौजूदा मुख्यमंत्री मतदाताओं के नाम सूची से हटाने में धांधली की बात कर रहे हैं—हालांकि, उनका यह आरोप भी उनके जाने-पहचाने हिंदू-मुस्लिम सांप्रदायिक नजरिए से ही आ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button