ललितपुर

सातवें दिन भी जारी रहा प्रो.(मेजर) पंकज शर्मा का सत्याग्रह, समर्थन का दायरा बढ़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में पदस्थ प्रो.(मेजर) पंकज शर्मा द्वारा अपनी बहाली रोके जाने और 25 माह से अधिक समय से लंबित जांच के विरोध में शुरू किया गया सत्याग्रह लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। महाविद्यालय परिसर के मुख्य गेट के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से जारी इस सत्याग्रह ने अब जिले भर में चर्चा का विषय बना लिया है। सत्याग्रह के सातवें दिन प्रो.(मेजर) पंकज शर्मा ने दोहराया कि जांच को जानबूझकर लंबित रखकर उनकी नियुक्ति बहाली रोकी जा रही है, जिससे उन्हें और उनके परिवार को आर्थिक व मानसिक उत्पीडऩ झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक सत्य और अहिंसा के मार्ग पर उनका संघर्ष जारी रहेगा। इधर, सत्याग्रह को लेकर शिक्षाविदों और समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन लगातार बढ़ता जा रहा है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी शिक्षक संघ के महामंत्री डा. अनिरुद्ध गोयल, पूर्व महामंत्री एवं उ.प्र. उच्चतर शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य डा.बृजेंद्र सिंह बौद्ध, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. ज्योति वर्मा तथा वरिष्ठ चिकित्साधिकारी हाथरस डा.मनोज कटारा ने सत्याग्रह स्थल पर पहुंचकर प्रो.(मेजर) पंकज शर्मा को नैतिक समर्थन दिया और मामले के शीघ्र समाधान की मांग की। वहीं, नेहरू महाविद्यालय की प्रबंध समिति अध्यक्ष प्रदीप चौबे द्वारा जारी पत्र के बाद भी अब तक किसी ठोस निर्णय या जांच निष्कर्ष के सामने न आने से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शिक्षकों और कर्मचारियों में भी इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि प्रशासन और संबंधित जांच समिति कब तक कोई स्पष्ट फैसला लेती है, या फिर यह सत्याग्रह और लंबा खिंचता।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button