खैरथल
जरूरत मंद की शादी के लिए 5100 रुपये की सहयोग राशि भेंट
रोटी बैंक के कार्य की लोगो ने की सराहना
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। रोटी बैंक द्वारा मानव सेवा की भावना के तहत एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। खैरथल के आनंद नगर कॉलोनी, वार्ड नंबर 33 में गुरुद्वारे के पास रहने वाले एक बेहद गरीब सिख परिवार की बेटी की शादी 25 नवंबर को होनी है।
संस्था के संस्थापक रवि दासवानी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। बेटी मूक-बधिर है तथा उसके पिता का निधन हो चुका है। परिवार में दो छोटे भाई हैं। मां घरों में काम करके बड़ी मुश्किल से अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। परिवार की इस परिस्थिति को देखते हुए रोटी बैंक खैरथल ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया।
शनिवार को 40 फुटा रोड स्थित जीतू भारती के कार्यालय पर रोटी बैंक खैरथल की ओर से गरीब बेटी के परिवार को 5100 रुपये की सहयोग राशि सौंपी गई। इस अवसर पर जीतू भारती एवं विक्की कोशलानी उपस्थित रहे।
संस्था का संदेश है कि किसी जरूरतमंद परिवार की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है। संस्थान के इस पुनीत कार्य की लोगो ने प्रशंसा करते हुए साधुवाद दिया


