खैरथल

मातौर गांव की बेटी रूचि चौधरी बनी पहली सी.ए.

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ई.पी. स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर अपना लोहा मनवाया, सी.ए. फाइनल में इपियन्स रूचि चौधरी पुत्री श्री ज्ञानीराम चौधरी गाँव-मातौर का सी.ए. में चयन हुआ है। इनके पिता वर्तमान में विद्युत थाना अलवर में थानाधिकारी के रूप में पदस्थापित हैं और माता ग्रहणी है।  जिन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए नोएडा में बच्चों के साथ ही रहकर मेहनत करा रही है और आज बच्चों को आगे बढ़ा रही है। रूचि चौधरी का भाई बलजीत चौधरी भी हाल ही मे सी. ए. बना है और इनकी छोटी बहन टीना चौधरी भी सी.ए. फाइनल में पहुंच गई हैं।
        ई. पी. विद्यालय के प्राचार्य आचार्य राजेश कुमार ने सी.ए. परीक्षा की सफलता पर बिटिया को बधाई देते हुए बताया कि सी.ए. फाइनल में रूचि चौधरी ने सफलता प्राप्त कर अपने माता पिता, विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खैरथल के पास छोटे से गाँव मातोर के लिए बहुत गर्व की बात है की एक ही परिवार से दोनों भाई बहिन ने इस सफलता को प्राप्त किया है।
       ई.पी निदेशक आजाद चौधरी ने सी. ए. बनाने पर बिटिया रूचि चौधरी को बधाई दी और आगे भी मेहनत कर देश को विकसित देशों में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button