खैरथल

खैरथल सेटेलाइट अस्पताल मे डॉक्टर्स का टोटा, मरीज परेशान 

उठने लगी जिला अस्पताल का दर्जा देने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। सैटेलाइट अस्पताल  चिकित्सा व्यवस्थाओं की कमी साफ़ नजर आती है कभी भी दो,तीन ,चार से ज्यादा डांक्टर ही मरीज देखते नजर आते है कभी तो दो ही उपलब्ध होते है गुरूवार को तो एक ही महिला डांक्टर सीट पर होने से मरीज परेशान नजर आये दूर-दराज से इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को डॉक्टरों के चैंबर के बाहर लंबा इंतजार करना पड़ा। सुबह 10:37 बजे तक अस्पताल में केवल एक महिला चिकित्सक ही मरीजों को देखती नजर आईं। कुछ समय बाद डॉ. अनुज गुप्ता पहुंचे, लेकिन तब तक अधिकांश मरीज बिना इलाज कराए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए।
अस्पताल आए रामस्वरूप, सरोज देवी और हंसराज ने बताया कि चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण दवा वितरण और जांच जैसी मूल सुविधाएं भी ठप रहीं। मरीजों का आरोप है कि दवा काउंटर पर फार्मासिस्ट तैनात नहीं था और जांच की सुविधा सुचारु नहीं होने से परेशानी दोगुनी हो गई।
अस्पताल में कुल 11 चिकित्सक कार्यरत हैं, लेकिन नियमित रूप से केवल दो-तीन डॉक्टर ही उपस्थित रहते हैं। गुरुवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। जब मौके पर मौजूद महिला चिकित्सक से अन्य डॉक्टरों की अनुपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी सभी डॉक्टर आ रहे हैं, जबकि मरीज 10:37 बजे तक इंतजार ही करते रहे।
जानकारो का मानना है कि जिला हैडक्वाटर पर अस्पताल मे मरीजो की संख्या अधिक है डॉक्टर्स की अन्य ड्यूटी,रात्रि ड्यूटी, अवकाश के कारण तीन चार डॉक्टर ही उपलब्ध हो सकते है जो रहते भी है
यहां डॉक्टर्स की संख्या मे बढ़ोतरी करना जरूरी है जो कि जिला अस्पताल का दर्जा मिलने पर ही सम्भव है
लोगो ने बताया कि जल्दी ही खैरथल के सेवाभावी लोगो का एक ग्रुप सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर खैरथल सेटेलाइट अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा देने की मांग करेगा जिससे खैरथल जिले के लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेगी
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button