बरेली
रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 42वां चार्टर डे

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रोटरी क्लब ऑफ बरेली साउथ का 42वां चार्टर डे समारोह रोटरी भवन में अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में क्लब के चार्टर सदस्यों, वरिष्ठ रोटेरियनों एवं अन्य सदस्यों ने सहभागिता कर क्लब की 42 वर्षों की गौरवशाली सेवा यात्रा को स्मरण किया तथा समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
समारोह का शुभारंभ चार्टर अध्यक्ष डॉ. आई.एस. तोमर ने रोटरी के इतिहास एवं मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए किया। उन्होंने कहा कि रोटरी की स्थापना वर्ष 1905 में पाल हैरिस द्वारा की गई थी और तब से यह संस्था “सेवा सर्वोपरि” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में क्लब द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 42वां चार्टर डे समाज में सकारात्मक परिवर्तन के उस संकल्प की याद दिलाता है, जिसे क्लब के संस्थापकों ने वर्षों पूर्व देखा था।
चार्टर सदस्य रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि 42 वर्ष पूर्व क्लब की स्थापना समाज के जरूरतमंद वर्ग की सहायता एवं सकारात्मक बदलाव के उद्देश्य से की गई थी।समारोह में चार्टर सदस्य डॉ. आई.एस. तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, टी.एन. अग्रवाल, ध्रुव तिलक, अमरजीत सिंह सहित क्लब अध्यक्ष संजीव खंडेलवाल, सचिव संजय गर्ग, कोषाध्यक्ष सुजीत जायसवाल, डॉ. रवि मेहरा, घनश्याम खंडेलवाल, चंद्र प्रकाश, संदीप मेहरा, अनुपम कपूर, डी.सी. खंडेलवाल, नीरज अग्रवाल, डॉ. सुनील कुमार, सहित अनेक रोटेरियन उपस्थित रहे।



