Uncategorized
भ्रष्टाचार के सवाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष और पत्रकारों में तीखी नोकझोंक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा की मौजूदगी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह और एक रिपोर्टर के बीच भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर बहस हुई।
दरअसल, इंद्रपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। इस बीच पत्रकारों ने भ्रष्टाचार से जुड़े सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोनी क्षेत्र में गड्ढे भरने के नाम पर पूर्व सांसद के समय में बजट तो आया, लेकिन काम केवल खानापूर्ति तक ही सीमित रह गया। पत्रकारों ने सवाल किया कि जब प्रदेश सरकार से विकास कार्यों के लिए बजट जारी होता है, तो वह आखिर जाता कहां है और इसकी जांच कब होगी? सवाल सुनते ही जिलाध्यक्ष असहज हो गये। उन्होंने प्रदेश सरकार के द्वारा विकास के लिए उठाए गए कदमों की जैसे ही चर्चा की तो फिर एक रिपोर्टर ने सवाल उठाया
लोनी नगर पालिका में चल रही कारगुज़ारियों पर पदाधिकारी ध्यान कयूँ नही दे रहे हैं।
पत्रकारों ने यहां तक मांग रखी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्वयं लोनी का दौरा कर हालात का जायजा लेना चाहिए।
भ्रष्टाचार पर सीधे जवाब देने के बजाय जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह अन्य विषयों पर बात करने लगे और अंततः उन्होंने प्रेस वार्ता को बीच में ही इधर उधर की बात करते हुए समाप्त किया


