खैरथल

महात्मा गांधी स्कूल मातौर में  वाइस प्रिंसिपल और एएओ में मारपीट का मामला

 भारतीय भूतपूर्व सैनिक लीग खैरथल ने कलेक्टर से की जांच की मांग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल: मुण्डावर ब्लॉक के महात्मा गांधी स्कूल मातौर में गुरूवार को हुई मारपीट के मामले मे भारतीय भूतपूर्व सैनिक लीग खैरथल-तिजारा ने जिला कलेक्टर खैरथल को ज्ञापन देकर मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कि जाये लीग ने उप प्रधानाचार्य कर्ण सिंह को अनुशासित पूर्व सैनिक बताते हुए एएओ को कामचोर,ड्यूटी पर ना आने वाला और मनमानी करने वाला अधिकारी बताते हुए कारवाही करने की मांग की
ज्ञात रहे गुरूवार को मुंडावर ब्लॉक के महात्मा गांधी सरकारी स्कूल मातौर में गुरुवार सुबह शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। कार्यालय में दैनिक कार्य कर रहे अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार शर्मा ने स्कूल के वाइस प्रिंसिपल करण सिंह पर अचानक हमला करने का आरोप लगाया था। मारपीट में अरुण शर्मा के नाक, गाल और हाथ की उंगलियों पर गंभीर चोटें बताई गई  बताया गया कि उनकी चीखें सुनकर स्टाफ सदस्य दौड़े और मुश्किल से बीच-बचाव किया। शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंच जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियो को भेज दी है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button