साहेबगंज
रेलवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 8,300रुपये की अवैध शराब जब्त
Railway Police seizes illicit liquor worth Rs 8,300 from train

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्रवाई की है।टीम ने ट्रेन संख्या 53403की जांच के दौरान दो बोरे अवैध विदेशी शराब और बीयर जब्त की है,जिसकी अनुमानित कीमत 8,300रुपये है।आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने ट्रेन की जांच की, जिसमें चौथे कोच के बैटरी बॉक्स से दो बोरे अवैध शराब और बीयर बरामद हुए।जांच में पता चला कि इसमें100बोतल रॉयल झारखंड डीलक्स लिकर और12कैन गॉडफादर कैन बीयर शामिल है।वही जब्त शराब और बीयर को आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाकर विधिवत जब्त किया गया और आगे की कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग,साहिबगंज को सूचित किया गया।अब इस मामले में आबकारी विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।



