सिंगरौली

सिंगरौली-सीधी में मौसम ने बदली करवट

करवा चौथ पर बारिश से चांद के दीदार की चिंता

प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, आसमान में बादल छाने से व्रतधारी महिलाओं की बढ़ी बेचैनी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। मध्य प्रदेश के साथ सिंगरौली और सीधी जिले में भी मौसम ने करवट ले ली है। करवा चौथ के दिन जिलेभर में हो रही भारी बारिश ने व्रतधारी महिलाओं की चिंता बढ़ा दी है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के चलते रात में चंद्रमा के दर्शन में देरी होने की आशंका जताई जा रही है।
करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं। परंपरा के अनुसार, शाम को चंद्रमा के दर्शन करने और अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। ऐसे में मौसम की बदली परिस्थितियों ने महिलाओं की प्रतीक्षा बढ़ा दी है।
जिले में बारिश के चलते महिलाओं को आशंका है कि बादलों के कारण चांद समय पर दिखाई नहीं देगा। हालांकि, व्रतधारी महिलाएं शाम से ही चंद्रमा के निकलने का इंतजार करेंगी और दर्शन होने के बाद पूजा-अर्चना कर व्रत का पारण करेंगी।
उधर, मौसम विभाग ने सीधी-सिंगरौली समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम के इस बदले मिजाज का असर करवा चौथ के उत्साह पर भी दिखाई दे रहा है। अब महिलाओं की निगाहें आसमान पर टिकी हैं और उन्हें उम्मीद है कि बादल छंटेंगे तथा चंद्रमा के दर्शन हो सकेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button