गोरखपुर

दहेज हत्या के मामले में पति समेत तीन गिरफ्तार

झंगहा पुलिस ने सास और ननद को भी दबोचा, दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

गोरखपुर : झंगहा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पति, सास और ननद शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को 13 नवंबर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष झंगहा ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना झंगहा में दर्ज मुकदमा संख्या 635/2026 के तहत वांछित सूरज पुत्र रामदरश निषाद, सुदामी देवी पत्नी रामदरश निषाद और प्रियंका उर्फ पिंकी पुत्री रामदरश निषाद को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर टोला हरिलवा गांव के निवासी हैं।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85 और 115(2) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, मामला दहेज हत्या से संबंधित है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार चौबे, उपनिरीक्षक अशोक सिंह, कांस्टेबल अवधेश कुमार, कांस्टेबल यादवेन्द्र यादव और महिला कांस्टेबल प्रतिज्ञा सिंह शामिल रहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button