पति को मार नीले ड्रम मे डालने वाली पत्नी और प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : किशनगढ़ बास के आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले हंसराज की हत्या कर दी गई थी. इसके बाद उसके शव उसी के किराए के घर की छत पर रखे एक नीले ड्रम में डाल दिया गया था. शव को कपड़े से ढका हुआ था और फिर उसके ऊपर पत्थर रखे थे. आरोपी ने शव को गलाने के लिए नमक भी डाला हुआ था. इस घटना के बाद से हंसराज की पत्नी सुनीता और मालिक का बेटा जितेंद्र फरार थे. इसके साथ महिला के तीनों बच्चों के भी साथ थे.इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाईं थीं, जो फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में लगीं हुई थी. इस दौरान पुलिस को जांच में पता लगा था कि हंसराज और जितेंद्र एक ही ईंट भट्ठे पर काम करते थे. जितेंद्र ने दोनों को अपने घर पर किराए में कमरा दिया हुआ था. जांच में ये भी पता चला था कि दोनों एक साथ बैठकर शराब पीते थे. इस दौरान जितेंद्र के कई महिलाओं से संबंध होने की बात भी सामने आई थीअब इस हत्या मामले में दाेनों आरोपी पकड़े गए हैं. पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि हंसराज की पत्नी सुनीता और उसका प्रेमी जितेंद्र अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के अलावड़ा में एक ईंट भट्टे पर काम मांगने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ तीन बच्चे भी मौजूद थे. ऐसे में लोगों को शक हुआ तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको हिरासत में लेने की कोशिश की तो इस दौरान सुनीता और जितेंद्र मौके से भागने लगे. लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. हंसराज के तीनों बच्चे अब पुलिस ने पास हैं.


