राजस्थान
आदिवासी मीणा सेवा संघ के तत्वाधान में अंबेडकर जयंती पर रैली और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नीमकाथाना। कस्बे में अंबेडकर जयंती के अवसर पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के तत्वाधान में रैली और प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संघ के सीकर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा ने बताया कि मीणा धर्मशाला खेतड़ी मोड़ नीमकाथाना से मनुहार गार्डन तक सैकड़ों सामाजिक सदस्यो,महिलाओं,युवाओं, ने डीजे के साथ हाथों में बैनर लिए नारे लगाते हुए शानदार रैली निकाली। संविधान निर्माता बाबा साहब के जयकारे लगाते हुए मनोहर गार्डन पहुंचकर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की फोटो पर माल्यार्पण, दीपक प्रज्वलित कर, पुष्प अर्पित किए तथा उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया। नीमकाथाना के तत्वाधान मे समाज के होनहार छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य आकर्षण नव्या मीणा पुत्री अशोक कुमार मीणा निवासी लामिया रही। नव्या मीणा ने 12 वीं आर्ट्स राजस्थान बोर्ड टॉप किया है। नव्या मीणा को संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा सीकर ने 11000 रुपए, संगठन के सरक्षक सांवरमल मीणा थोई ने 11000 रुपए, जगमाल मीणा नीमकाथाना ने 11000 रुपए चंद्रशेखर मीणा सुजावास ने 1100 रुपये नव्या का हौसला बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मोहित पुत्र रमेश कुमार मीणा नयाबास ने भी 12वीं कक्षा में 98 प्रतिशत अंक लाकर समाज का नाम रोशन किया है। वही अन्य सैकड़ो प्रतिभाओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के झुंझुनू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र मीणा, सीकर जिला संरक्षक शिवलाल मीणा, जिला महामंत्री प्यारेलाल मीणा, रिंगस तहसील अध्यक्ष हनुमान, दादिया तहसील अध्यक्ष भोलाराम मीणा,चंद्रशेखर मीणा महामंत्री तहसील दातारामगढ़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मीणा सुजावास ,हेमंत कुमार मीणा महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष महादेवाराम मीणा,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जरवाल, जिला मीडिया प्रभारी चैतन्य कुमार मीणा अजीतगढ़, जिला सलाहकार एडवोकेट सुरेश कुमार मीणा,पूरणमल मीणा नयाबास, हरिराम मीणा पुराना बास, सुगनाराम मीणा नयाबास, गीगाराम मीणा नयाबास, खंडेला तहसील अध्यक्ष मूलचंद मीणा सिलपुर, सुभाष चंद्र मीणा कंचनपुर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। मंच संचालन प्यारेलाल मीणा जिला महामंत्री द्वारा किया गया।



