हापुड़

फ्रेक्चर गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मुबारकपुर में फायरिंग करते हुए घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद...

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गुड़गांव के पब में भी की थी फायरिंग, सीसीटीवी से हुई पहचान…
पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर फायरिंग की घटना में शामिल है गैंग…

हापुड (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता । फ्रेक्चर गैंग को पुलिस ने किया गिरफ्तार। सरगना पिंटू खारी सहित तीन गिरफ्तार। पुलिस ने फैक्चर गैंग के तीन बदमाशो यस बैंसला ,पिंटू खारी, पपला गुज्जर को अरेस्ट किया। गांव मुबारिकपुर में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया था । जिसकी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी। पुलिस से हाथ जोड़कर माफी मागते नजर आए बदमाश ।कई जगह फायरिंग में शामिल था गैंग। पलक झपकते ही फायरिंग करने में एक्सपर्ट है यह गैंग। पिस्टल, कार और अन्य सामान बरामद। गुड़गांव के एक पब में भी की थी फायरिंग। फायरिंग की यह घटना भी हुई थी सीसीटीवी कैमरे में कैद । हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों आरोपियों को भेजा जेल ।
जनपद हापुड के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने की गिरफ्तारी ।

हापुड पुलिस ने मीडिया सैल के माध्यम से प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि  , दिनांक 05-01-2026 को थाना बाबूगढ़ पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारिकपुर सलामतपुर व थाना सिम्भावली के ग्राम हिम्मतपुर में फायरिंग की घटना में संलिप्त फैक्चर गैंग के 03 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा व कार बरामद की गई है । गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद में करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।

हालांकि बाबूगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि  , फ्रेक्चर गैंग के तीनों बदमाशो यस बैंसला ,पिंटू खारी और पपला गुज्जर को फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में बाबूगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गुड़गांव के एक पब में  भी इन्होंने ही फायरिंग कर दहशत फैलाई थी , जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है , जिसमें इनकी पहचान की गई है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button