एसपी के निर्देशन में चल रहे अभियान का सकारात्मक परिणाम
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। जिले में पुलिस की सतत कार्रवाई और अपराधियों पर लगाम कसने के प्रयासों का एक और उल्लेखनीय परिणाम सामने आया है। एसपी मो.मुश्ताक के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों तथा एनव्हीडब्ल्यु धारियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना नाराहट की पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हांसिल की है। थाना नाराहट पुलिस ने 20 मार्च 2026 को ग्राम कलौथरा तथा कस्बा नाराहट क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 9 वांछित अभियुक्तों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। ये सभी अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में साबुद्दीन पुत्र रल्ली, सुरेश पुत्र गोकल, सुल्तान पुत्र गफ्फूर खां, सकूर पुत्र गफ्फूर खां, चिन्तामान पुत्र हल्के, आशाराम पुत्र भैरो, जगदीश पुत्र कूरे, राजू पुत्र गया प्रसाद सभी निवासी ग्राम कलौथरा हैं। संबंधित केस संख्या 1791/2018, धारा 186, 353, 447 आईपीसी के तहत दर्ज हैं। वहीं नाराहट निवासी संजय पुत्र कृष्णस्वरूप खरे को केस संख्या 1772/2013, धारा 457/380 आईपीसी में हिरासत में लिया गया है। गिरफ्तारी अभियुक्तों के मकानों पर ही की गई, जहां से उन्हें दबोचा गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय ललितपुर में पेश करने के लिए रवाना किया गया है। वारण्टियों को पकडऩे वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नाराहट पारुल चंदेल, उ.नि.राजेश कुमार, उ.नि.भूपेंद्र कुमार, उ.नि.सुनील कुमार, उ.नि.वीरेंद्र कुमार, हे.का. योगेश प्रताप सिंह, का.विवेक राठौड़, का.अंकित पटेल शामिल रहे।