हापुड़

लोहा गलाने की फैक्ट्री में हुआ हादसा।

टिन शेड गिरने से कई मजदूर दबे,एक की मौत तीन गंभीर घायल।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड । पिलखुवा के औद्योगिक क्षेत्र की लोहा गलाने की सालासर लोहा फैक्ट्री में बड़ी टिन शेड गिरने से बड़ा हादसा हो गया । टिन शेड में कई मजदूर काफी देर तक दबे रहे । जिसमें से एक मजदूर रामभूल पुत्र सौराज निवासी ग्राम खेड़ा की टिन शेड के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई । मौके पर पहुंची पिलखुवा पुलिस और प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के टिन शेड के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकलवाया जिसमें से चार गंभीर घायलों को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भेजा गया जहां एक मजदूर रामभूल पुत्र सौराज सिंह निवासी खेड़ा उम्र लगभग 65 की मौत गई जबकि दो मामूली घायल मजदूरों का रामा अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार , आज दोपहर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की धौलाना रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र खेड़ा में स्थित लोहा गलाने की सालासर फैक्ट्री में जर्जर हालत में बना हुआ बड़ा टीन शेड गिर गया । जिसके गिरने से बड़ा हादसा हो गया और कई मजदूर टिन शेड की चपेट में आकर नीचे दबने से गंभीर रुपए से घायल हो गए । फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य मजदूरों ने फैक्ट्री के मालिक और कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस प्रशासन के आने तक टिन शेड में दबे हुए मजदूरों को फैक्ट्री कर्मचारियों द्वारा बाहर निकालने का कोई प्रयास नहीं करने दिया गया । मौके पर पहुंचे पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर पटनीश कुमार यादव ने टिन शेड के नीचे दबे मजदूरों को पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों की सहायता से निकलवाया जिसमें से चार गंभीर घायल मजदूरों को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल भेजा गया जबकि अन्य दो मजदूरो को रामा अस्पताल भेजा गया।‌ हापुड के डीएम अभिषेक पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि , 6 मजदूर गंभीर घायल हैं , चार मजदूरों को इलाज के लिए गाजियाबाद के अस्पताल भेजा गया है , गाजियाबाद में इलाज के दौरान एक मजदूर रामभूल की मृत्यु हुई है । प्रशासन द्वारा हर संभव मदद की जाएगी ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button