लातेहार

करंट की चपेट में आने से बच्ची घायल

Girl injured due to electric shock

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार (झा०खं०), जिला के बरियातू थाना क्षेत्र के नवाडीह ग्राम में करंट की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बच्ची घायल हो गई ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सनाया प्रवीण डेढ़ वर्ष पिता मो. तौफीक अंसारी ग्राम नवाडीह गोनिया थाना बारियातू निवासी अपने घर में खेल रही थी ।इसी दौरान बिजली के नंगे तार के स्पर्श हो जाने से वह करंट की चपेट में आ गई ।और करंट के झटके से वह बेहोश हो गई । वहीं घटना के बाद परिजनों द्वारा आनन-फानन में इलाज के लिए बच्ची को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button