गोड्डा

दाढ़ीघाट में जलजमाव की समस्या को लेकर प्रखंड कार्यालय में हुई बैठक

- डीबीएल कंपनी को त्वरित कार्रवाई का निर्देश।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/पथरगामा : श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव के निर्देश पर पथरगामा प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने की, जिसमें दाढ़ीघाट के ग्रामीणों और सड़क निर्माण कार्य कर रही डीबीएल कंपनी के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य था पथरगामा- महागामा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-133) के दाढ़ीघाट क्षेत्र में सड़क के पूरब हिस्से में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्पन्न जलजमाव की समस्या का समाधान करना। इस क्षेत्र में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है और कई खेत पूरी तरह से जलमग्न हो चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई, जिससे यह संकट उत्पन्न हुआ।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए डीबीएल कंपनी की लापरवाही पर नाराज़गी जताई। उन्होंने मांग की कि कंपनी तत्काल प्रभाव से स्थायी समाधान सुनिश्चित करे। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश कुमार गौतम ने बैठक में उपस्थित डीबीएल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जलजमाव की स्थिति गंभीर है। इसे प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए जल्द से जल्द निवारण की दिशा में ठोस कदम उठाएं। वहीं डीबीएल कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार से नाला निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा ताकि पानी का समुचित निकासी हो सके। वहीं ग्रामीणों को आश्वस्त किया गया कि प्रशासन और श्रम नियोजन मंत्री इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे है और डीबीएल कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं की समस्या का समाधान शीघ्र किया जाए ताकि भविष्य में लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। बैठक में लालू भारद्वाज, ललन श्रीवास्तव, रितेश कुमार यादव, संतोष साह, मनीष राय, प्रहलाद महतो, गगन कुंवर, बुद्धदेव राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button