खैरथल
कमलनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल : कैंसर जैसी भयंकर बीमारी का इलाज करने वाले व ख्याति प्राप्त गौ सेवक बाबा कमलनाथ महाराज का दो दिवसीय पुण्यतिथि कार्यक्रम चार व पांच जनवरी को उनके आश्रम गहनकर में धूमधाम से मनाया जायेगा
आश्रम कमेटी के पूरन भगतजी, मांगेराम गुप्ता व मोहरसिंह ने जानकारी देते हुए बताया की चार जनवरी रविवार को गहनकर आश्रम में रात्रि को भजन कीर्तन एवं अगले दिन सोमवार को प्रातः भजन कीर्तन, दस बजे आरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा


