बेतुल
बैतूल अटल जी की ग्राम सड़क योजना से बदली गांवों की सूरत: यादव
बांसपानी बूथ में जन्म जयंती कार्यक्रम आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। अटल बिहारी वाजपेई की जनकल्याणकारी योजनाओं ने गांवों के विकास की दिशा बदल दी है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से दुर्गम अंचलों तक पक्की सड़कें पहुंचीं, जिससे आवागमन सरल हुआ और गांव एक-दूसरे से जुड़ गए।
यह बात पाढर मंडल नंदन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि पाढर मंडल प्रभारी आनंद प्रजापति के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष नन्दन यादव के मुख्य आतिथ्य में बांसपानी, मर्दवानी और गोहची सहित कई स्थानों पर पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मनाई गई।
सरपंच सोनू ऊईके की उपस्थिति में बूथ क्रमांक 340 ग्राम बांसपानी में वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जौंजारे के निवास पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई। सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेई के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। मंडल उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा जौंजारे ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन चरित्र पर विस्तार से जानकारी साझा की।
अध्यक्ष नन्दन यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई के विचारों से प्रेरणा लेकर उनके बताए हुए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई द्वारा प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से पूरे देश में पक्की सीसी और डामरीकृत सड़कें बनी हैं, जिससे दूरस्थ अंचलों से आवागमन सुगम हुआ है और गांव से गांव आपस में जुड़ गए हैं।
इस अवसर पर बूथ महामंत्री मोहन जौंजारे, गणेश जौजारे, किशोर यादव, पूर्व सरपंच दुर्गा जौजारे, सरस्वती बाई, विनायक जौजारे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार ग्राम मर्दवानी बूथ एवं गोहची बूथ में भी अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाई गई।
बूथ क्रमांक 341 ऊमरवानी में भी सरपंच सोनू ऊईके के मुख्य आतिथ्य में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाई गई, जहां बड़ी तादाद में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।



