दिल्ली से चोरी हुए जैन समाज के करोड़ों रुपए के कलश चुराने के आरोपी गिरफ्तार
मामले में तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़ । दिल्ली से एक करोड़ से अधिक कीमत का रत्नजड़ित सोने का कलश चोरी करने वाले तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हापुड से गिरफ्तार किया है । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के असौड़ा से देर रात आरोपी भूषण वर्मा को गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गए । । लाल किले के सामने जैन समाज के कार्यक्रम से एक करोड़ से अधिक कीमत का कलश चोरी हुआ था । इस मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने हापुड देहात थाना क्षेत्र के असौड़ा के पास वैशाली कालोनी से भूषण वर्मा को गिरफ्तार किया जबकि दोपहर में दिल्ली पुलिस ने हापुड नगर कोतवाली क्षेत्र में फ्रीगंज रोड से अंकित पाटिल और गौरव वर्मा को भी हिरासत में लिया । इस मामले में दिल्ली पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार लेकर दिल्ली लेकर गईं है। इस मामले में हापुड के सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि , कल दिनांक 07-09-2025 की रात्रि में दिल्ली पुलिस द्वारा कलश चोरी के संबंध में थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में दबिश देकर एक व्यक्ति भूषण वर्मा को गिरफ्तार किया गया था तथा इसी क्रम में आज पुनः दिल्ली पुलिस द्वारा थाना हापुड़ नगर क्षेत्र से 02 व्यक्तियों अंकित और गौरव को हिरासत में लेकर पूछताछ हेतु अपने साथ ले जाया गया है।



