
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर नगर स्थित एक कॉलेज के छात्रों के दो गुटों में कहां सुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई।मारपीट के दौरान एक छात्र घायल हो गया,घायल छात्र परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।नगर के श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज के कक्षा 8 का छात्र हनी पुत्र शेर सिंह निवासी गांव मुबारकपुर कला का रहने वाला है। प्रतिदिन की भांति हनी शनिवार को कॉलेज में पढ़ने आया उसके सहपाठियों ने छात्र को चोर चोर कह कर चिढ़ाने लगे, जिसका हनी द्वारा विरोध किया गया। कॉलेज की छुट्टी के बाद दोबारा से हानि को चोर चोर कहना शुरू कर अन्य छात्र चिड़ाने लगे, इस बात को लेकर कहासुनी हो गई और मारपीट शुरू हो गई मारपीट के दौरान हनी घायल हो गया घायल अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई परिजन घायल हनी को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह द्वारा बताया गया की तहरीर प्राप्त हुई है जांच कार्यवाही की जाएगी।



