हजारीबाग

ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फ़ार्मेसी, हज़ारीबाग में बी.फार्मा 2025–29 एवं डी.फार्मा 2025–27 बैच के स्वागत में भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हज़ारीबाग ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फ़ार्मेसी, हज़ारीबाग में बी.फार्मा सत्र 2025–29 तथा डी.फार्मा सत्र 2025–27 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु एक भव्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन बी.फार्मा 2024–28 बैच एवं डी.फार्मा 2024–26 बैच के विद्यार्थियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करना तथा उन्हें कॉलेज के शैक्षणिक,प्रयोगशाला एवं सांस्कृतिक वातावरण से परिचित कराना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के निदेशक शंभू सर रहे। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में फार्मा सेक्टर की बढ़ती भूमिका और उसके समाज पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फार्मा सेक्टर आज स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बन चुका है और आने वाले समय में इसकी मांग और भी बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने कॉलेज के मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और अनुभवी फैकल्टी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्थान विद्यार्थियों को उनके सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करता है। कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव विनय सर रहे। उन्होंने कॉलेज की बेहतरीन सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए बताया कि ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फ़ार्मेसी में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित फार्मेसी लैब्स,स्मार्ट क्लासरूम समृद्ध लाइब्रेरी, स्वच्छ एवं सुरक्षित कैंपस तथा अध्ययन-अनुकूल वातावरण उपलब्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि योग्य और well-qualified शिक्षकों की मजबूत टीम विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य नीतू सिन्हा ने फार्मा सेक्टर में हो रही निरंतर प्रगति और इसमें उपलब्ध व्यापक करियर अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन मेहनत और निरंतर अभ्यास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा कॉलेज की प्रयोगशालाओं और शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने की सलाह दी। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित मुख्य अतिथियों द्वारा रिबन काटकर की गई। इसके पश्चात भारतीय परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद फ्रेशर विद्यार्थियों द्वारा केक काटकर उत्सव को और भी उल्लासपूर्ण बनाया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में राखी सोनम,नीलम,उमेश, सिया और कुमकुम द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। उनकी शानदार प्रस्तुतियों की उपस्थित दर्शकों ने जमकर सराहना की। इसके अलावा निशा सिंह एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत समूह गीत ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। म्यूजिकल चेयर, कार्ड गेम जैसे मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया,जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। इस सफल आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सनी, रूपेश,उमेश, हर्ष,अनुप तथा बी.फार्मा 2024–28 और डी.फार्मा 2024–26 बैच के सभी विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम में बी.फार्मा विभाग के फैकल्टी सदस्य रंजीत सर,मणिरत्नम सर, अभिक पाल सर मोहम्मद असलम सर,शिल्पा मैडम, अनीता मैडम,काजल मैडम और निखिल सर की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा को और बढ़ाया। समग्र रूप से यह फ्रेशर पार्टी अत्यंत सफल और यादगार रही। इस आयोजन ने न केवल नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत किया, बल्कि ज्ञान ज्योति कॉलेज ऑफ फ़ार्मेसी, हज़ारीबाग के उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर आधुनिक लैब सुविधाओं और सशक्त शैक्षणिक वातावरण को भी प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button