जालौन

मुख्य अभियंता दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (झांसी मंडल) ज्ञानेंद्र सिंह

सरकारी नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता: एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी

राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का समयबद्ध निस्तारण कराने पर जोर, झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 90 प्रतिशत रजिस्ट्री पूरी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
उरई। शासन की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन से जुड़े राजस्व एवं भूमि संबंधी मामलों का नियमानुसार एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात उपजिलाधिकारी उत्तम कुमार तिवारी ने कही।
पत्रकार से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राजस्व और भूमि से जुड़े मामलों को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाएगा। संबंधित प्रकरणों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका यथाशीघ्र निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि आमजन को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
एसडीएम उत्तम कुमार तिवारी वर्ष 2022 बैच के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह सुल्तानपुर और उन्नाव जनपद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और जनहित को सर्वोच्च महत्व दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) के अंतर्गत झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी से कार्य किया जा रहा है। परियोजना के लिए करीब 90 प्रतिशत रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। शेष प्रक्रिया को भी निर्धारित मानकों के अनुसार जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
एसडीएम ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य विकास परियोजनाओं को गति देने के साथ-साथ प्रभावित किसानों एवं भूमि स्वामियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button