जालौन

ओवरब्रिज पर धंसी सड़क की मरम्मत अधर में

एनएचएआई की सुस्त कार्यशैली से बढ़ा खतरा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कालपी (जालौन)। कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलपावर चैराहे के समीप स्थित ओवरब्रिज एक बार फिर एनएचएआई की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। 19 जुलाई को ओवरब्रिज की सड़क धंसने के बाद मरम्मत कार्य शुरू तो कराया गया, लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से की कटिंग करने के बाद उसे अधूरा छोड़ दिया गया। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद मरम्मत कार्य पूरा नहीं होने से वाहन चालक रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
एनएचएआई की मरम्मत इकाई ने सड़क के धंसे हिस्से को मशीनों से काटकर बैरिकेडिंग कर दी थी, लेकिन इसके बाद कार्य की रफ्तार थम गई। अधूरी मरम्मत के कारण ओवरब्रिज पर यातायात प्रभावित हो रहा है, जबकि नीचे बने अंडरपास से गुजरने वाले लोग भी हर पल किसी अनहोनी की आशंका से भयभीत नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्से को लंबे समय तक खुला छोड़ देना गंभीर लापरवाही है।  इसी ओवरब्रिज की स्लैब से 17 जून और फिर दोबारा उसी स्थान से कंक्रीट गिरने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार सामने आ रही तकनीकी खामियों और अब सड़क धंसने के बाद भी मरम्मत में हो रही देरी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नागरिकों का कहना है कि केवल पैबंद लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि पूरे ओवरब्रिज का विस्तृत तकनीकी परीक्षण कराकर उसकी गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button