बरेली

कावड़ मार्गों पर खाद्य विभाग का सघन अभियान

309 प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी फीडबैक चस्पा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी के आदेश और सहायक आयुक्त खाद्य-2 के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने आज कावड़ मार्गों पर सघन निरीक्षण किया।
टीमों ने रामगंगा पुल से पहले, सुभाष नगर, लाल फटाक से बैरियर-2 तक, सेटेलाइट और बदायूं रोड पर स्थित ढाबों, होटल, रेस्टोरेंट, ठेलों, रेहड़ी और फल विक्रेताओं की जांच की। 12 खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की 5 टीमों ने कुल 309 प्रतिष्ठानों पर ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टीकर चस्पा किए।
यह स्टीकर `Food Safety Connect App` का क्यूआर कोड और टोल फ्री नंबर वाला है। इसे स्कैन कर आमजन प्रतिष्ठान की जानकारी ले सकते हैं और शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।
अधिकारियों ने कारोबारियों को साफ-सफाई, गुणवत्ता बनाए रखने और ताजा भोजन परोसने के निर्देश दिए। खाद्य पदार्थों में रंग और खुले मसाले के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई। केवल ताजे फल बेचने को कहा गया। कटे-सड़े फलों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया।
अभियान का उद्देश्य श्रद्धालुओं और आमजन को मिलावट रहित शुद्ध खाद्य-पेय उपलब्ध कराना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button