खैरथल

खैरथल मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव

श्रद्धा से मना गोवर्धन पूजा पर्व

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

खैरथल के मंदिरों में बुद्धवार को अन्नकूट महोत्सव का आयोजन हुआ और  घर घर मे गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की धूम रही। भगवान कृष्ण को समर्पित इस पर्व पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा की गई  घरों और मंदिरों में अन्नकूट का भोग तैयार कर वितरण किया गया। यह पर्व भगवान कृष्ण की लीला का स्मरण कराता है और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। शहर के संकट मोचन हनुमान मंदिर मातोर रोड़,परशुराम मंदिर, संतोषी माँ मंदिर, गायत्री मंदिर, लक्ष्मीनारायण मंदिर, सीताराम मंदिर चालीस फुटा, राधाकृषण मंदिर रेलवे स्टेशन सहित अन्य मंदिरों मे बाजरा,कढ़ी,खीर,मिक्स सब्जी के प्रसाद का भोग लगाया गया और प्रसाद का वितरण किया गया पं जयप्रकाश जोशी ने बताया खैरथल मे अन्नकूट वितरण की पुरानी परम्परा है इस दिन सभी लोग मंदिरों से अन्नकूट का प्रसाद ही ग्रहण करते है घर मे भोजन नही बनाया जाता
शाम को मूहूर्त अनुसार घर घर मे गाय के गोबर से बनाये गये गोवर्धन जी का पूजन किया गया यह पूजा श्री कृष्ण भगवान की लीलाओ का स्मरण और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button