रामपुर शाहबाद
भाकियू टिकैत ने शाहबाद के गेस्ट हाउस में की मासिक बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रूपुर शाहबाद। बुधवार को शाहबाद के गेस्ट हाउस में भारतीय किसान यूनियन टिकैत की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ। मासिक पंचायत के बाद क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार अमित कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश सचिव पश्चिमी यूपी चौधरी सुनील कुमार, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर पाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव, युवा ब्लॉक अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, नरेंद्र यादव, महावीर सिंह धनगर, शंकर लाल लोधी, गुफरान खान, किशन लाल सिंह, तेजपाल सिंह लोधी, रामस्वरूप मौर्य शिशुपाल सिंह हसमत खान आदि रहे।

