बरेली

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने को घर-घर होगा सत्यापन

3807 BLO उतरेंगे मैदान में

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर जनपद की निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित, शुद्ध व अद्यतन बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 18 वर्ष व उससे अधिक आयु के हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा।
अभियान में जनपद के 3807 मतदेय स्थलों पर तैनात 3807 बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
अभियान के प्रमुख बिंदु
हर परिवार में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में है या नहीं, यह जांचा जाएगा।
नाम न होने पर सहमति से फार्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाया जाएगा।
निवास बदलने वालों का फार्म-8 से स्थानांतरण व संशोधन होगा।
हर BLO को तय लक्ष्य के अनुसार घरों का सत्यापन करना होगा, सुपरवाइजर व ERO निगरानी करेंगे।
उद्यमियों, स्कूल-कॉलेजों, राशन विक्रेताओं व RWA से भी सहयोग की अपील की जाएगी।
लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
पुनरीक्षण कार्यक्रम
कार्यवाही तिथि
एकीकृत आलेख्य निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 17.11.2026
दावे व आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 17.11.2026 से 16.12.2026 तक
दावे व आपत्तियों का निस्तारण 28.12.2026 तक
अंतिम प्रकाशन 04.01.2027
जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि अपने व परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। नाम न हो तो फार्म-6 से पंजीकरण कराएं और निवास बदला हो तो फार्म-8 से कार्यवाही कराएं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button