अमेठी

किसान पाठशाला का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमेठी। शनिवार को किसान कल्याण केंद्र भेंटुआ में किसानों को खेती के नए गुण सिखाने के लिए किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसानों की मौजूदगी रही।
वर्तमान समय में रबी फसलों में अच्छी पैदावार के साथ आगामी जायद एवं खरीफ फसलों में बेहतर पैदावार एवं जैविक खाद का प्रयोग करके खेती करने के लिए किसान पाठशाला में अनेकों बाते किसानों को बताई गई। किसान पाठशाला में आए किसानों ने अपनी समस्याएं भी रखी।
पाठशाला में मुख्य अतिथि के रूप में आए ब्लॉक प्रमुख आकर्ष शुक्ल ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था के रीढ़ हैं। किसानों को कोई समस्या न आए इसके लिए विभाग सदैव प्रयत्नशील है।
गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डा सुरेन्द्र सिंह, पशुपालक डा अशोक कुमार सिंह रवी की फसलों के बारे में किसानों को बताया गया। जिला कृषि अधिकारी अमेठी डा राजेश कुमार ने किसानों को विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि अमेठी धर्मेंद्र यादव ने किया।
इस मौके पर प्रभारी नागेन्द्र वर्मा , टी ए सी अनिल कुमार ,दिव्या पाल ,अंजली सोनी ,बी टी एम सुरेन्द्र तिवारी ,ए टी एम घनश्याम ,सर्वेश कुमार ,आदर्श सिंह ऑपरेटर अवधेश यादव भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अध्यक्ष के के सिंह , राम उजागिर तिवारी,किसान अवधेश तिवारी, सतीश सिंह , शेष मणि त्रिपाठी, घनश्याम शर्मा गोली सिंह ,रेखा यादव, दीपा पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button