बागपत

भारतीय वैश्य परिवार महासंघ द्वारा एआरपी सपना जैन को वैश्य गौरव सम्मान से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बड़ौत (बागपत) — नगर में स्थित एवीएस इंस्टीट्यूट में भारतीय वैश्य परिवार महासंघ द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली एआरपी सपना जैन को “वैश्य गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने सपना जैन को पारंपरिक रीति से पटका और मोती की माला पहनाकर, साथ ही भगवान श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा भेंट कर उनका सम्मान किया। पूरे समारोह में समाज की महिलाओं एवं युवाओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव गुप्ता पुट्ठी ने कहा कि —

“एआरपी सपना जैन ने अपने कार्यों से न केवल संगठन बल्कि पूरे वैश्य समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है। उनके समर्पण और नेतृत्व से समाज की नई पीढ़ी को प्रेरणा मिल रही है।”

सम्मान पाकर भावुक हुईं एआरपी सपना जैन ने मंच से सभी पदाधिकारियों, संरक्षकों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा —

“यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने मुझे लगातार सहयोग और प्रेरणा दी। मैं समाज सेवा के लिए निरंतर समर्पित रहूंगी।”

कार्यक्रम में संरक्षक जयभगवान गर्गडॉ. योगेश जिन्दलडॉ. राजीव गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल एडवोकेटसचिन गुप्तानितिन गुप्ताविवेक गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में सपना जैन को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

समारोह के अंत में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा समाज की एकता, सहयोग और सेवा को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। पूरे कार्यक्रम का संचालन गरिमामय माहौल में हुआ और अंत में सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button