हजारीबाग
हेमंत सरकार, बिजली की लचर व्यवस्था पर सुधार करें, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन -मनोज यादव।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हजारीबाग भारतीय जनता पार्टी, हजारीबाग जिला इकाई द्वारा बिजली की लचर व्यवस्था, लगातार हो रहे बिजली कटौती और पोस्टपेड मीटर में मनमानी बिलिंग के खिलाफ बिजली विभाग ,हजारीबाग के महा प्रबंधक तथा अधीक्षण अभियंता के कार्यालय के समक्ष आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रेणुका साहू व संचालन जिला महामंत्री जय नारायण प्रसाद द्वारा की गई ।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि, संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री व बरही के लोकप्रिय विधायक श्री मनोज कुमार यादव उपस्थित हुए ।कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं द्वारा उत्सव हॉल, सेंट जेवियर स्कूल के सामने से पैदल मार्च करते हुए ,गर्म जोशी के साथ नारेबाजी करते हुए ,डिसटीक मोड ,जैन पैट्रोल पंप होते ,जुलूस पार्क स्थित बिजली विभाग ,हजारीबाग अंचल के महाप्रबंधक /अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचा। जहां सभा में परिणत हो गया। सभा को संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री व बरही विधायक मनोज कुमार यादव द्वारा संबोधन किया गया। अपने संबोधन में श्री यादव ने कहा की तत्काल बढ़ी हुई बिजली दर में कटौती किया जाय ।लगातार बिजली की आपूर्ति में हो रही कटौती को, 24 घंटा बिजली की आपूर्ति किया जाय। उपभोक्ताओं के घरों पर लगा पोस्टपेड मीटर में हो रही मनमानी बिजली बिलिंग में ,अभिलंब सुधार किया जाय। साथ ही बिजली पोल से लटक रहे जर्जर तारों को अभिलंब बदला जाए। इन समस्याओं पर अगर अभिलंब बिजली विभाग ध्यान देते हुए, सुधार नहीं करता है, तो आगे सड़क पर उतरकर जोरदार- धारदार आंदोलन किया जाएगा ।उपरोक्त समस्याओं की ओर बिजली विभाग का ध्यान आकृष्ट करवाने हेतु ,भाजपा हजारीबाग जिला सिस्ट मंडल की ओर से विधायक मनोज यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता, हजारीबाग आंचल को सात सूत्री मांग पत्र सोपा गया ।कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य अशोक यादव, हरीश श्रीवास्तव, सुदेश चंद्रवंशी, दिनेश सिंह राठौड़ ,भैया अभिमन्यु प्रसाद, जिला पदाधिकारी रेणुका साहू, मंजू नंदिनी, जिला महामंत्री सर्वेश सिंह, रमेश ठाकुर, महेंद्र राम बिहारी ,रामस्वरूप पासवान ,राजदेव यादव, इंद्र नारायण कुशवाहा थे तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित होने वालों में जिला पदाधिकारी अमित साहू, निरंजन मेहता, तनवीर अहमद, मंडल अध्यक्ष रिंकू वर्मा ,कुलदीप कृष्णा ,शिवपाल यादव, अजीत मेहता, गोपाल सिंह, विमल गुप्ता, शिव शंकर मेहता ,अनिल मेहता, नागेश्वर रजक, के अलावे वरिष्ठ नेता नरेंद्र कुमार ,राजेश गुप्ता, मूलचंद साव ,अर्जुन साव, ज्योतसना देवी ,हेमंती देवी, इंदु देवी ,रामाशंकर प्रसाद, सुबोध सिंहा ,अविनाश कसेरा, दीपू यादव ,राजेश चंद्रवंशी, ऋषि शर्मा, तरुण कुमार, विवेक सिंह, बाबू सिंह ,पूनम देवी ,सुबासो देवी, रीना देवी, गुरुदेव गुप्ता के साथ-साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।उक्त आशय की जानकारी जिला महामंत्री सह मीडिया प्रभारी जय नारायण प्रसाद द्वारा दी गई।



