
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। दीपावली के पर्व पर जहां शहर रोशनी से जगमगा रहे हैं, वहीं खैरथल शहर के मातौर रोड स्थित परशुराम भवन के सामने पिछले करीब दो महीने से रोड लाइट खराब पड़ी है। इसके चलते क्षेत्र में रात के समय अंधेरा पसरा रहता है।
मंगलवार को मंदिर मे आने वाले श्रृद्धालुओं ने बताया कि रोड लाइट खराब होने से परशुराम भवन स्थित मंदिर मे आने वाले श्रृद्धालुओ को परेशानी होती है दो पोल है दोनो पर रोड़ लाइट लगी है जो कि खराब पड़ी है लाइट को ठीक नहीं किया गया है उन्होंने बताया कि दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर भी सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने सभापति विक्रम चौधरी से अपील की है कि संज्ञान लेकर मातौर रोड पर परशुराम भवन के सामने बंद पड़ी रोड लाइट को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए, ताकि आमजन को अंधेरे से राहत मिल सके।


