रामपुर शाहबाद

33 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति अमीन राजू शर्मा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। बुधवार को तहसील सभागार में 33 वर्ष सेवा पूर्ण करने के पश्चात अमीन संघ के अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति पर अमीन संघ ने ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया।बुधवार को तहसील सभागार शाहाबाद में अमीन संघ के अध्यक्ष राजू शर्मा का 33 वर्ष राजकीय सेवा करने के बाद सेवानिवृत हुए इस अवसर पर उनके साथियों के द्वारा सूक्ष्म जलपान शॉल व माला पहनाकर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपजिलाधिकारी शाहाबाद आशुतोष कुमार शामिल हुए साथ ही तहसीलदार शाहबाद अमित कुमार नायब तहसीलदार शाहाबाद हरीश कुमार जोशी भी उनके साथ शामिल हुए। सर्वप्रथम राजू शर्मा को उपलब्धिकारी शाहबाद आशुतोष कुमार ने शॉल व माला पहनाकर सम्मानित किया उसके बाद तहसीलदार शाहबाद अमित कुमार व नायब तहसीलदार हरीश कुमार जोशी ने शाल व माला पहनाकर अमीन संघ के अध्यक्ष सेवानिवृत हुए राजू शर्मा का स्वागत किया। राजू शर्मा सेफनी तहसील शाहबाद ज़िला रामपुर के रहने वाले हैं उन्होंने बताया कि वह राजकीय सेवा में अमीन के पद पर 33 वर्ष तक कार्यरत रहे जिसमें 28 वर्ष शाहबाद खास में कार्यरत रहे। इस दौरान उप जिलाधिकारी शाहाबाद आशुतोष कुमार व तहसीलदार शाहाबाद अमित कुमार तहसीलदार शाहाबाद हरीश कुमार जोशी ने अपने सम्बोधन में राजू शर्मा के अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान सभागार में मौजूद सभी को सूक्ष्म जलपान कराया गया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट सुहैल खान ने किया। इस मौके पर अमीन तेहसीनुरहमान, सरफ़राज़ हुसैन, रमेश चन्द्र, मान सिंह, इक़रार अहमद, उपेंद्र सिंह, शाहीन खान, उमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button