
बाजार से लौट रहे युवक को पाइप से पीटा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। थाना झल्लार में ग्राम पल्सया निवासी बबल्या उर्फ बबलू रेचे ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 20 फरवरी को वह बाजार गया था। लौटते समय रास्ते में भूरा यादव कार से आया और पाइप से उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे जबरन कार में बैठाकर झल्लार थाने लाया गया।
शिकायत में कहा गया है कि भूरा अपने साथ चार अन्य लोगों को भी लेकर आया था। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और गाड़ी में बिठाकर थाने तक ले गए।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक रसूख का फायदा उठाते हुए उसी पर एफआईआर दर्ज करा दी गई। गांव के कृष्णा यादव के थाने पहुंचने के बाद उसने अपना आवेदन दिया और मेडिकल परीक्षण कराने का अनुरोध किया। बबलू रेचे ने कहा है कि उसके साथ जो हुआ वह अपहरण की श्रेणी में आता है और भूरा यादव सहित अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।



