हजारीबाग
हज़ारीबाग़ एसपी ने आवास में जिले के सभी पुलिस पदाधिकारी के साथ किया क्राइम मीटिंग।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक साथ ही सभी थाना प्रभारीयों के साथ गोष्ठ मीटिंग किया गया जिसमें (1) महिला प्रताड़ना एवं हिंसा तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति से संबंधित कांडों में अविलंब कार्रवाई करते हुए 60 दिनों के भीतर उन कांडों का निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। (2) वर्ष 2025 के पूर्व जितने भी कांड लंबित है उन सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादन हेतु निर्देशित किया.
(3) सभी थानों में जितने भी जमानती तथा गैरजमानती वारंट, इश्तेहार एवं कुर्की- जब्ती हेतु लंबित है उसे एक विशेष अभियान चलाकर निष्पादन करने हेतु निर्देशित किया गया। (4) सिविल कोर्ट के सुरक्षा की नियमित रूप समीक्षा करते हुए सुरक्षा से संबंधित सभी मानकों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। (5) नशाखोरी के पदार्थ खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के विरुद्ध कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। (6) संगठित अपराध गिरोहों अवैध खनन में संलिप्त व्यक्तियों तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों के खिलाफ CCA एवं NSA के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
(7) अवैध कोयला, बालू एवं पत्थर उत्खनन पर पूर्णत रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया. इसके लिए संबंधित अंचल अधिकारी एवम् जिला खनन पदाधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध खनन पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। (8) सभी थाना प्रभारी को साइबर से संबंधित जितने भी कांड लंबित है उसे प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करते हुए उसमें शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है।
(9) सभी थाना प्रभारी अपने अपने थानों में आम पब्लिक की समस्याओं को सुने एवं उसकी समस्याओं को समय पर निष्पादित करना सुनिश्चित कार्रवाई करे।




