लातेहार

जंगली हाथियों का आतंक, कई घर और फसलें बर्बाद, ग्रामीणों में दहशत

Terror of wild elephants, many houses and crops destroyed, villagers terrified

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
लातेहार(झा०खं०)। जिला के बालूमाथ प्रखणड क्षेत्र अंतर्गत सेरेगड़ा, चेटर और मननडीह ग्राम में जंगली हाथियों के झुंड ने शुक्रवार रात्रि भारी तबाही मचाई । शुक्रवार देर रात करीब 16 जंगली हाथियों का झुंड अचानक गांव में घुस आया और कई घरों, अनाज और फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। इस घटना में सेरेगड़ा गांव के मनोज यादव (जाला) के मक्का का फसल और बाउंड्री दीवार तोड़कर हाथियों ने रौंद कर नष्ट कर डाला। चेटर गांव में राजेंद्र गंझू के घर में घुसकर हाथियों ने अनाज, केला और धान की बीड़ा को तहस-नहस कर दिया। वहीं मननडीह गांव में दामोदर गंझू का घर हाथियों ने ध्वस्त कर दिया। जंगली हाथियों के गांव में घुसने की सूचना मिलते ही पूर्व मुखिया सुरेंद्र उरांव ने तत्काल वन विभाग को जानकारी दी। सूचना पाते ही वन विभाग के अधिकारी अमित कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों से नुकसान का जायजा लिया। पीड़ितों का लाखों रुपया का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। लोगों का कहना है कि जंगली हाथियों का झुंड लगातार क्षेत्र में आतंक मचा रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं और रात होते ही लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने और स्थायी समाधान निकालने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button