बरेली
कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को ढाल बनाकर फैला रही भ्रम – महापौर

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि कांग्रेस प्रशासनिक व संवैधानिक विषयों को राजनीतिक ढाल बनाकर भ्रम फैला रही है। लगातार हार से बौखलाई कांग्रेस चुनाव आयोग व अन्य संस्थाओं को बदनाम कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से विपक्ष के झूठ का पर्दाफाश हुआ है। 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और आयुक्त डॉ. एस.एस. संधू, विवेक जोशी की बैठक में स्पष्ट हुआ कि एसआईआर समेत सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं। फॉर्म-6 को सुप्रीम कोर्ट पहले ही वैध ठहरा चुका है।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अंकित माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, राहुल साहू मौजूद रहे।




