अमरोहा

हसनपुर में युवक ने एक हाथ से घुमाई बाइक

फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में जान जोखिम में डाली, अब पुलिस ढूढ़ रही

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमरोहा : हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक का खतरनाक बाइक स्टंट का वीडियो सामने आया है। यह घटना बृजघाट गंगा के नजदीक की है। वीडियो में युवक चलती बाइक को एक हाथ से घुमाता दिख रहा है युवक ने यातायात नियमों की अवहेलना करते हुए यह स्टंट किया। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवा इस तरह के खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। पुलिस नियमित रूप से ऐसे स्टंट बाजों के खिलाफ कार्रवाई करती है। फिर भी स्टंट करने वालों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। हसनपुर के कोतवाल वरुण कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिल गई है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button