अमरोहा
कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकान पर छापा
अमरोहा में खाद्य विभाग और पुलिस ने दुकान सील की, संचालक फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में गुरुवार को कांवड़ मार्ग पर खुली मीट की दुकान पर छापेमारी की गई। गांव लालू नंगला कांठ रोड पर स्थित इस दुकान पर मुखबिर की सूचना पर खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकान खुली होने की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक मोहम्मद फारुक मौके से फरार हो गया। खाद्य विभाग की टीम ने दुकान का निरीक्षण करने के बाद उसे सील कर दिया।उल्लेखनीय है कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर मीट की दुकानें खोलना प्रतिबंधित है। आरोपी दुकानदार सावन महीने में मीट की दुकान बंद रखने के आदेश का उल्लंघन कर रहा था। अधिकारियों ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार दुकान संचालक की तलाश जारी है।



