अमरोहा

हजरत ऑन व मोहम्मद की याद में निकाला गया जुल्जनाह जुलूस

बाहर से आई अंजुमनों ने की नौहा ख्वानी और सीनाज़नी, इमामबारगाहे अबू तालिब में हुआ समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा/उझारी। हजरत ऑन व मोहम्मद की शहादत की याद में मंगलवार को नगर के मोहल्ला सादात में गमगीन माहौल के बीच जुल्जनाह जुलूस निकाला गया। इस मौके पर स्थानीय और बाहर से आईं अंजुमनों ने नौहा ख्वानी और सीनाज़नी कर शहीदों को पुरअंदाज श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत मोहल्ला सादात स्थित सग़ीर अहमद उर्फ बब्बू मियां के आवास पर हुई मजलिस से हुई। मर्सिया ख्वानी जीशान हैदर और उनके साथियों ने की, जबकि पेशख्वानी जॉन बाकरी ने अदा की। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना काशिफ अब्बास काज़मी ने हजरत ऑन व मोहम्मद की शहादत का दर्दनाक वाकया बयान किया, जिसे सुनकर मौजूद अज़ादार ग़म से भर उठे। इसके बाद जुल्जनाह निकाला गया जो अंजुमनों की नौहा ख्वानी और सीनाज़नी के साथ मोहल्ला सादात, हुसैनी चौक होते हुए इमामबारगाहे अबू तालिब पहुंचकर संपन्न हुआ। प्रमुख अंजुमनों में अंजुमन ए तंज़ीमे हुसैनी, अंजुमन ए अकबरी कुंदरकी सादात, अंजुमन ए शान ए हैदरी कुंदरकी सादात, अंजुमन अल मुर्तजा कुंदरकी सादात, अंजुमन ए पंजतनी सिरसी सादात शामिल रहीं।
प्रोग्राम का संचालन मौलाना आसिफ रजा बाकरी ने किया। इस अवसर पर नवाब हैदर, मोहम्मद फुरकान बाकरी, जैन बाकरी, मौ० अयाज, हाजी अरमान बाक़री अखलाक हुसैन, शाने असगर समेत बड़ी संख्या में अज़ादार मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button