बेतुल
बैतूल आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी विदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। महिला बाल विकास परियोजना बैतूल शहरी के सेक्टर-01 और सेक्टर-03 द्वारा 26 अक्टूबर को सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। इसमें विनोबा वार्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता किरण बैस, जवाहर-2 की सहायिका सुमन खातनकर और सेक्टर-1 की नफीसा बी को सम्मानित कर विदाई दी गई।
इस दौरान तीनों को शाल, श्रीफल और 10,500 रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई। यह राशि सेक्टर-01 और सेक्टर-03 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के सहयोग से एकत्रित की गई थी। कार्यक्रम में परियोजना की सुपरवाइजरों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सहयोग रहा।



