बेतुल

बैतूल आप रानी लक्ष्मीबाई और दुर्गावती हैं, अपने गौरव को पहचानें : उत्तम गायकवाड़

बोरदेही में 300 छात्राओं को दिया जीवन निर्माण का संदेश, कन्या कौशल शिविर में किया मार्गदर्शन

गायत्री परिवार की टोली ने छात्राओं को परिवार, संस्कार और सुरक्षित जीवन के प्रति किया जागरूक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरदेही में लगभग 300 छात्राओं की उपस्थिति में कन्या कौशल शिविर आयोजित किया गया। इसमें गायत्री परिवार की वरिष्ठ टोली नायक श्रीमती अनिता राउत ने कन्याओं के लालन-पालन से लेकर व्यावहारिक जीवन में नारी के महत्व पर प्रकाश डाला। श्रीमती सुनंदा सोनी ने बिखरते परिवारों में नारी की भूमिका और उसके कर्तव्यों की जानकारी दी। वहीं श्रीमती हेमलता चंदेलकर, श्रीमती रत्ना डोंगरे और श्रीमती कविता माहौरे ने संगीत के माध्यम से जीवनोपयोगी संदेश दिए।
गायत्री परिवार के वरिष्ठ ताप्ती भक्त एवं समाजसेवी उत्तम गायकवाड़ ने कहा कि यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे रानी लक्ष्मीबाई और रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लें तथा किसी के बहकावे में न आएं। आसुरी प्रवृत्ति के लोगों के गुमराह करने के प्रयासों का दृढ़ता से जवाब दें।
गायकवाड़ ने कहा कि माता-पिता ही बच्चों के सबसे बड़े हितैषी होते हैं और उनके भविष्य की सबसे अधिक चिंता करते हैं। इसलिए जीवन में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है। छात्राएं आने वाली पीढ़ी की जननी और समाज की निर्माता हैं। उन्हें अपनी महत्ता समझते हुए ऐसा जीवन जीना चाहिए, जो दूसरों के लिए अनुकरणीय बने।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक रमेश सूर्यवंशी, शिशुपालजी, श्री धामोडे, मनोजजी सहित हायर सेकेंडरी स्कूल बोरदेही के समस्त सदस्यों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button